अग्निविर कल से दिखायेंगे रणबांकुरे मैदान में दम, अग्निवीरों की भर्ती 2024 Varanashi(वाराणशी U.P)
अग्निविर कल से दिखायेंगे रणबांकुरे मैदान में दम
अग्निवीरों की भर्ती
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी की ओर से 04 अगस्त से 21 अगस्त तक रणबांकुरे स्टेडियम में किया जा रहा है। इस रैली में वे उम्मीदवार भाग लेंगे, जिन्होंने अप्रैल 2024 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास कर लिया है, जिनमें से लगभग 11,514 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
यह भर्ती अग्निवीर जीडी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) श्रेणी की रिक्तियों के लिए की जा रही है। इस रैली में 12 जिलों मऊ, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, गाजीपुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर और वाराणसी के अभ्यर्थी भाग लेंगे। सभी
■ वाराणसी समेत पूर्वांचल के 12 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे ■ सेना भर्ती कार्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी की गई
04 अगस्त को सभी 12 जिलों के अभ्यर्थियों की टेक्निकल और आफिस असिस्टेंट की रैली होगी
05 अगस्त को सभी जिलों के अभ्यर्थियों की 8वीं पास ट्रेडमैन और 10वीं पास ट्रेडमैन के लिए भी रैली होगी
अगस्त को वाराणसी की पिंडरा,
06 सदर अ सदर और राजातालाब तहसील के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे
उम्मीदवारों के लिए 15 जुलाई 2024 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ उनके लिए तय तारीख की रात 00:15 बजे रणबांकुरे स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार रैली अधिसूचना और प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेजों की मूल प्रतियां जरूर लाएं। हेल्पलाइन नंबर जारी रैली से संबंधित किसी भी समस्या के मामले में,
आज रात में रिपोर्ट करेंगे अभ्यर्थी
अभ्यर्थी अपने लिए ए तय तारीख के एक दिन पहले शनिवार की रात रणबांकुरे मैदान में पहुंचेंगे। मसलन चार अगस्त को जिन अभ्यर्थियों की रैली है, वे तीन अगस्त की रात में ही मैदान पर रिपोर्ट करेंगे।
उम्मीदवार बाद में अस्पष्टता से बचने के लिए सेना भर्ती कार्यालय, वाराणसी के नंबर 0542-2506655 पर संपर्क कर सकते हैं। दलालों से सतर्क रहने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा है कि किसी अनुचित साधन का सहारा न लें, क्योंकि सशस्त्र बलों में सफल कॅरियर के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन करने के उद्देश्य से सेना में चयन निष्पक्ष और पारदर्शी है।
Source :
Comments
Post a Comment