बीएड के लिए पूल काउंसलिंग की डेट जारी, देखें डिटेल..

13 से हो सकती है बीएड की काउंसलिंग

कोऑर्डिनेटर बोले- अक्तूबर के पहले सप्ताह में पूरी हो जाएगी काउंसलिंग, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
झांसी। प्रदेश भर में बीएड की काउंसलिंग 13 अगस्त से हो सकती है। इसके लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। बीएड की काउंसलिंग अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक तीन चरण में होगी।

बीयू ने शिक्षा सत्र 2024-25 की राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसके लिए 223384 विद्यार्थियों ने आवेदन भरे। प्रदेश के 51 जिलों में बनाए 470 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। जून में जारी हुए परीक्षा परिणाम में 193062 विद्यार्थियों को रैंक मिली। विगत दिनों कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने पांच अक्तूबर से काउंसलिंग कराने का कार्यक्रम भेजा था।

शासन ने जब यूजी फाइनल के परिणाम जारी होने की सूचना मांगी तो किसी ने आठ अगस्त तक तो किसी ने 10 अगस्त तक परिणाम जारी करने की बात कही। इस पर

इनकी होगी काउंसलिंग बीएड काउंसलिंग में 1,93,062

अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें 89104 पुरुष और 103958 महिलाएं हैं। कला वर्ग में 1,18,499, विज्ञान में 62,774, वाणिज्य में 10,332 और कृषि में 1,457 अभ्यर्थियों को रैंक मिली।

बीएड काउंसलिंग की नई तिथि का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, जिसमे 13 अगस्त से काउंसलिंग कराने की तैयारी है।

शासन ने शनिवार को बीयू को पत्र भेजकर 12 अगस्त के बाद काउंसलिंग कराने का निर्देश दिया। कुलसचिव विनय कुमार सिंह और बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रो. एसपी सिंह आदि ने 13 अगस्त से काउंसलिंग

विश्वविद्यालय ने भेजनी शुरू की प्रवेश आवंटन की सूचना, काउंसलिंग सात से

झांसी। बुंदेलखंड विवि की ओर से बीए-एलएलबी, एलएलबी और बीपीएड को छोड़कर शेष यूजी पीजी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसलिंग सात से 10 अगस्त तक कराई जाएगी। सोमवार से विद्यार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्रवेश आवंटन की सूचना भेजना शुरू कर दिया है। बीयू ने 28 जुलाई को पांच केंद्रों पर बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स, बीएलएड, एलएलएम, एमएड मास्टर ऑफ एजुकेशन, एमबीए, एमएससी जुलॉजी, एमएससी फिजिक्स, एमएससी बॉटनी, एमएससी कैमिस्ट्री, एमएससी मैध आदि में प्रवेश परीक्षा कराई थी, जिसका परिणाम 72 घंटे बाद यानी 31 जुलाई को जारी कर दिया गया। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया सोमवार से आवेदन पर लिखे गए फोन नंबर पर प्रवेश आवंटन की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजना शुरू कर दिया है। विद्यार्थी लॉग इन आईडी से अपना आवंटन और काउंसलिंग का पत्र डाउनलोड करें। जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट पर प्रवेश प्रक्रिया देख सकते हैं। ब्यूरो

प्रवेश पंजीकरण अब 17 अगस्त तक

झांसी। बीयू से संबद्ध राजकीय, अनुदानित, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि विवि प्रशासन ने 17 अगस्त तक बढ़ा दी है। कुलसचिव ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अभी तक 14 अगस्त तक प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अगस्त थी, जो बढ़ा दी गई है। ब्यूरो

कराने का प्रस्ताव भेजा है। प्रो. एसपी सिंह के अनुसार, 13 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले दो चरण में काउंसलिंग होगी। इसके बाद सोधे दाखिले होंगे।
Sources 

Comments

Popular posts from this blog

Govt rolls out PM internship portal, 190+ firms offer 90k opportunities

Top News Today: Mumbai Polls, Oil Imports, AI Growth & Naval Power

Several highly anticipated entertainment releases are set for 2025